
भाजपा के पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों के सरकारी आवास खाली न करने के मुद्दे पर पैंथर्स का प्रदर्शन
- केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद भी भाजपा के पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों की तरफ से सरकारी आवास खाली न करवाए जाने के मुद्दे पर पैंथर्स पार्टी ने प्रदर्शन किया।
- पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह प्रेस क्लब के नजदीक प्रदर्शनी मैदान में प्रदर्शन किया।
- इन्होने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के नेताओं को ही तंग किया जा रहा हैऔर क्या सारे नियम विपक्षी दलों के लिए ही है।
- भाजपा के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक अभी भी अपने काफिले के साथ चलते नजर आते है।
- उपराज्यपाल से आग्रह किया कि वह मामले में हस्तक्षेप करते हुए भाजपा के पूर्व विधायकों से आवास खाली करवाएं।
