Jharkhand Assembly Election 2019: झाविमो ने 15 उम्‍मीदवारों की 5वीं सूची जारी की

  • झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने अपने प्रत्‍याशियों की पांचवीं सूची जारी की है जिसमें 15 उम्‍मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। 
     
  • सूची के अनुसार जमुआ से चंद्रिका महथा को टिकट दिया गया है, राजमहल से राजकुमार यादव और टुंडी से सबा अहमद को पार्टी ने टिकट दिया है। 
     
  • वहीं सरोज सिंह को धनबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में खड़ा किया गया है।
यह भी पढ़ें:  कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की आखिरी सूची, बोकारो से श्वेता सिंह को बनाया प्रत्याशी
  • मो आरिफ अहमद कुरैशी को रामगढ़ से, बेरमो से राम किंकर पांडेय, देवघर से निर्मला भारती, गिरिडीह से चुन्‍नूकांत प्रसाद, झरिया से योंगेद्र यादव, बोरियो से बाबूराम मुर्मू से प्रत्याशी बनाया गया है। 
    ​​​​​​​
  • साथ ही बरहेट से होपना टुडू, लिट्टीपाड़ा से रसका हेम्‍ब्रम, नाला से पुष्‍पा सोरेन, जामताड़ा से अब्‍दुल मन्‍नान अंसारी, महेशपुर से शिवधन हेम्‍ब्रम को टिकट दिया गया है।

More videos

See All