स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन के लिए हिमाचल ने पाया प्रथम पुरस्‍कार

  • स्टेट ऑफ द स्टेट्स अवार्ड सर्वेक्षण में हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पहला पुरस्कार मिला है। 
  • यह पुरस्कार केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक मीडिया हाउस के स्टेट ऑफ द स्टेट्स सम्मेलन-2019 के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिया। 
  • जयराम ने कहा कि 83 फीसद साक्षरता दर के साथ हिमाचल प्रदेश केरल के बाद दूसरे स्थान पर है।
          यह भी पढ़े: वरिष्ठ कांग्रेसियों का सुक्खू पर हमला, राठौर को अनुभवहीन कहने पर जताया एतराज
  •  राज्य में 15,556 सरकारी और 3252 निजी स्कूल हैं। 139 डिग्री कॉलेज, पांच विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, छह मेडिकल कॉलेज और आइआइटी कार्य कर रहे हैं। 
  • राज्य सरकार ने पंजीकृत अस्पतालों में लाभार्थियों को निशुल्क उपचार सुविधा प्रदान करने के लिए हिमकेयर योजना शुरू की है।

More videos

See All