
राज्यपाल को आपबीती सुनाते भावुक हुई पीएचडी छात्रा, गाइड पर प्रताडि़त करने का है आरोप
- कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में पीएचडी की छात्रा को प्रताडि़त किए जाने के मामले में दिनभर गहमागहमी रही।
- पीडि़त छात्रा के समर्थन में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उतर आया है और राज्यपाल से मिलकर छात्रा को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
- इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को आपबीती सुनाते हुए पीडि़त छात्रा भावुक हो गई।
- दूसरी ओर छात्रा ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए थाना पालमपुर में प्रार्थना पत्र भी दे दिया है।
- छात्रा ने अक्टूबर में भी कुलपति से मिलकर पीएचडी की डिग्री को लटकाने की शिकायत की थी। उसके बाद एक बार फिर से यह मामला उठा है।
Monday, 18 November 2019




























































