राजद ने की 5 उम्मीदवारों की घोषणा, चतरा से सत्यानंद भोक्ता लड़ेंगे चुनाव

  • लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने पत्‍ते खोल दिए हैं।
     
  • विपक्षी महागठबंधन में उसे सात सीटें मिली हैं। राजद ने रविवार को प्रथम चरण के चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
     
  • राजद ने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से संजय सिंह यादव, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, देवघर से सुरेश पासवान, चतरा से सत्यानंद भोक्ता और छतरपुर से विजय राम को प्रत्याशी बनाया है।
     
  • जल्‍द ही और प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
     
  • 43 पर जेएमएम, 31 पर कांग्रेस और 7 सीटों पर आरजेडी विधानसभा चुनाव लड़ेगा.

More videos

See All