संगठन चुनाव में नेतृत्व की समस्या को सुलझाएगी मध्यप्रदेश भाजपा

  • मप्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से मध्य प्रदेश में नेतृत्व को लेकर असमंजस बरकरार है। 
 
  • पार्टी के दिग्गज नेताओं के बीच नेतृत्व की जंग कई बार सामने आ चुकी है। 
 
  • अब झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में मिली पराजय के बाद भाजपा हाईकमान प्रदेश में नेतृत्व की दुविधा को दूर कर सकता है।
 
  • पार्टी नेताओं का मानना है कि संगठन चुनाव के साथ प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव यह तय करेगा कि आगे पार्टी का नेतृत्व प्रदेश में कौन करेगा। 
 
  • दिसंबर मध्य तक यह तय हो जाएगा कि प्रदेश मे अब पार्टी का चेहरा कौन होगा।
 
यह भी पढ़े : गांधी जी हमारे आदरणीय हैं और हम उनके कदमों पर चलते हैं :प्रज्ञा ठाकुर 

More videos

See All