
Dantewada Bypoll: नक्सलवाद जीता जनता हारी, सरकार के दबाव में थी जनता: बीजेपी
- दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बीजेपी की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है.
- बीजेपी ने कांग्रेस पर गठबंधन से जीत हासिल करने का आरोप लगाया है.
- नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर अवैध गठबंधन से जीत हासिल करने का आरोप लगाया है.
- उन्होंने कहा कि भीतर वालों का सहयोग मिला है, वो लोग जो वोट नहीं डालते. धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस की जीत में नक्सली सहयोग का आरोप लगाया है.
- तो वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी ने कहा कि सरकार अपने प्रभाव से जीती चुनाव. चित्रकोट चुनाव पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उसेण्डी ने जिला निर्वाचन अधिकारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है.




























































