
छत्तीसगढ़ के 165 नगरीय निकायों के वार्ड कार्यालयों के लिए नहीं होंगी नई नियुक्तियां
- छत्तीसगढ़ के 165 नगरीय निकायों में वार्ड कार्यालय चलाने के लिए न नए नियमित पद स्वीकृत किए जाएंगे और न ही नई नियुक्तियां होंगी।
- नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) को उपलब्ध अमले में से ही वार्ड कार्यालयों में नियुक्ति करनी होगी।
- सरकार ने साफ कर दिया है कि वार्ड कार्यालयों के लिए स्थापना व्यय नहीं बढ़ाया जाएगा।
- उप अभियंता, राजस्व निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक या उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को वार्ड कार्यालय का प्रभारी बनाया जाएगा।
- नगर निगमों में वार्ड कार्यालय पर जोन कार्यालयों का प्रशासकीय नियंत्रण रहेगा।





























































