11 से 15 सितंबर तक चल रहे भाजपा महासंपर्क अभियान के तहत सांसद अरविंद शर्मा, महम विधानसभा चुनाव प्रभारी रमेश भाटिया व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा के साथ महम पहुंचे।
इस दौरान तीनों ने बाजार में लोगों से मुलाकात की और उन्हें भाजपा की नीतियों के बारे में बताया। बाद में आजाद चौक पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया।
सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू- कश्मीर से धारा-370 तोड़कर जो कार्य किया है वह करने की पहले की सरकारों ने साहस नहीं दिखाया।
उनके कारण ही भारत में एक संविधान और एक निशान संभ्ाव हो पाया। वहीं, रमेश भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए हैं।
सांसद अरविंद शर्मा ने मोखरा व सुंदरपुर में भी महासंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से संपर्क साधा। इस दौरान नगर पालिका प्रधान फतेह सिंह, वाइस चेयरमैन शैंकी गिरधर, सतबीर भराण, श्रीभगवान मौजूद थे।