भाजपा राज में पलायन नहीं, व्यापार बढ़ा : अभिमन्यु

  • प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों को अनेक सुविधाएं देकर उनको आगे लाने का काम किया गया है।
  • जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड सभी फर्मों के मालिकों का मुफ्त बीमा किया गया है। आने वाले समय में व्यापारियों को ओर सुविधाएं दी जाएंगी। वे बृहस्पतिवार को यहां व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
  • उन्होंने कहा कि आज व्यापारी खुले माहौल में व्यापार कर रहे हैं। पिछली सरकारों में व्यापारी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे।
सिफारिश के बिना युवाओं को दिया रोजगार : कविता
  • कई व्यापारियों की जान भी गई, जिससे कई शहरों से व्यापारी पलायन कर गए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की स्पष्ट नितियों के कारण आज प्रदेश में व्यापारी वर्ग खुश है।
  • उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा देने के लिए सरकार ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने व्यापारियों के लिए काफी सुविधाए प्रदान की हैं।
 

More videos

See All