पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ खर्च करेगी सरकार

मुंबई में मेट्रो और अन्य कई परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन कहा कि मुंबई वो शहर है जिसकी गति ने देश को भी गति दी है. प्रधानंत्री ने कहा कि यहां के मेहनती लोग इस शहर से प्यार करते हैं. पीएम मोदी ने इस मौके पर चंद्रयान 2 का जिक्र किया और इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की. 
संविधान हमारे लिए गीता, बाइबल और कुरान, इसे बदलने की सोच नहीं सकते: फडणवीस
पीएम ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र के लोगों की सादगी और स्नेह मुझे हमेशा अभिभूत कर देता है. चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के अनेक शहरों में मैंने लोगों से संवाद किया. उस दौरान मुंबई में जो रात में सभा हुई थी उसकी चर्चा कई दिनों तक हुई. इस स्नेह के लिए मैं आपका आभारी हूं. 

More videos

See All