'मोहरे बदलने से नहीं बदलेगी कांग्रेस की किस्मत'

भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है. सुभाष बराला ने कहा कि गांधी परिवार की किचन कैबिनेट ने अपने मोहरे बदलने के फार्मूले पर आगे बढ़ते हुए जो बदलाव हरियाणा कांग्रेस के संगठन में किया है, उससे प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की किस्मत नहीं बदलेगी. दरअसल, दिल्ली में बुधवार को गुलाम नबी आजाद ने कुमारी शैलजा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी चेयरमैन और विधायक दल नेता बनाए जाने की घोषणा की जिस पर बराला ने प्रतिक्रिया दी है.

More videos

See All