विधायक का सपना भी छोड़ दें हुड्डा

भाजपा सांसद डा. अरविन्द शर्मा ने पूर्व सीएम हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा है कि हुड्डा सीएम की बात तो दूर अब दोबारा विधायक बनने का सपना लेना भी छोड़ दें। लोकसभा के बाद किलाेई विस से भी हुड्डा की हार निश्चित है। सांसद शर्मा बुधवार को झज्जर में कार्यकर्ताओं के रूबरू हो रहे थे।
प्रदेश को जलाने वाले किस मुंह से मांग रहे आशीर्वाद : दुष्यंत
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल के दौरान अगर पूर्व सीएम हुड्डा ने प्रदेश की जनता की भलाई के लिए विकास कार्य किए होते तो उन्हें आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। प्रदेश में जिसने भी भ्रष्टाचार किया है वह सरकार ज्यादा दिन नहीं रही है, यही हाल कांग्रेस का हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता प्रदेश के सीएम मनो की नीतियों पर मुहर लगा चुकी है। हाल यह है कि रोहतक लोकसभा की 9 की 9 सीटें भाजपा के खाते में होंगी और गढी सांपला किलोई हो या फिर महम सीट भाजपा प्रत्याशी जीत मतों से रिकार्ड दर्ज करेगा।

More videos

See All