भाजपा सरकार में पिछड़े समाज के साथ हो रही बेइंसाफी : सैनी

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े समाज के लोगों के साथ बेइंसाफी हो रही है। वे स्थानीय अनाज मंडी में आयोजित सत्ता परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष करता राम कश्यप ने की। रैली को पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष अमन तंवर राघव, महिला युवा अध्यक्ष राजबाला सैनी, प्रदेश लीगल सैल अध्यक्ष राजपाल कश्यप, प्रदेश महामंत्री जिले सिंह पाल, मंजीत पांचाल, जिलाध्यक्ष रणधीर पांचाल, शहरी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र रोहिला, हलका प्रधान रामनाथ सैनी, हलका उपाध्यक्ष श्याम लाल, सुरेन्द्र सैनी संघोई, ओम कश्यप सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान बेरोजगारी के आंकड़े भी बताएं
राजकुमार सैनी ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन में गैर जाट बिरादरी के लोगों के घरों, दुकानों व संस्थानों को चुन-चुन कर जलाया गया, लेकिन मौजूदा सरकार ने उत्पात मचाने वालों को ही नौकरियां देने और उन पर दर्ज केस खत्म कराने का काम किया है। सैनी ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि लोसुपा की सरकार बनते ही इन मांगों को पूरा किया जाएगा।

More videos

See All