हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा में आज प्रवाहित होंगी जेटली की अस्थियां

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां सोमवार को हरकी पैड़ी के अस्थि प्रवाह घाट पर प्रवाहित की जाएंगी। इसमें शहरी विकास मंत्री, स्थानीय विधायक, भाजपा पदाधिकारी आदि मौजूद रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के अस्थि प्रवाहित करने की सूचना आई है। हरकी पैड़ी पर उनके परिवार के लोग अस्थि विसर्जन के लिए दिन में आएंगे। इसमें स्थानीय स्तर पर पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि अस्थि प्रवाह के दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी शामिल होंगे। कहा प्रदेश अध्यक्ष के भी आने की संभावना है।

More videos

See All