विधानसभा चुनाव से पहले मनोहर लाल से बेबाक बात, जानें राष्ट्रवाद, अनुच्छेद 370 पर क्या बोले

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक बार फिर सत्ता में आने की पूरी तैयारी के साथ हरियाणा में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर निकले हैं। लोकसभा चुनाव में दस सीटों को जीतने का दम रखने वाले मुख्यमंत्री इस बार 75 प्लस का फार्मूला लेकर निकले हैं। उन्हें भरोसा है कि सीटें 75 से ज्यादा आ सकती हैं, लेकिन कम नहीं। लोकसभा के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का यह आकलन कितना सटीक बैठेगा।
यह हरियाणा में तय होना अभी बाकी है, लेकिन केंद्रीय संगठन से लेकर हरियाणा इकाई तक ने एक बार फिर से मनोहर को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिन रात मेहनत तेज कर दी है। पन्ना प्रमुख के माध्यम से भाजपा विपक्ष के मतों में सेंध लगाने की तैयारी कर रही है।

More videos

See All