हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरु, जानें कैसे व्यक्ति का सौंपा जाएगा नेतृत्व

हिमाचल भाजपा में नया प्रदेशाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन माह के भी प्रदेश को अध्यक्ष के तौर पर नया चेहरा मिलेगा। पार्टी मुख्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारियों की में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना था कि ऐसे व्यक्ति को नेतृत्व प्राप्त होना चाहिए, जिसके हाथों में संगठन स्वस्थ बने। 
सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद एवं राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी विनोद सोनकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विनोद सोनकर चाहते हैं कि चुनाव सर्वसहमति से करवाने का प्रयास किया जाए। सबसे अहम है कि चुनाव के लिए कम से कम आवेदन होने चाहिए। बैठक प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा जिला प्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष तथा जिला चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी उपस्थित रहे।

More videos

See All