इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में 1300 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य करवाएं : CM मनोहर लाल

 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1300 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। मुख्यमंत्री आज जन आशीर्वाद यात्रा के इन्द्री विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर उधम सिंह चौक पर एक जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा बुटान खेड़ी, बुढऩपुर बांगर से होते हुए इन्द्री के उद्यम सिंह चौक पर पहुंची थी। 

जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब वर्तमान सरकार बनी थी तब विपक्ष ने कहा था कि यह सरकार अनुभवहीन है और कुछ ही महीनों की है। वर्तमान सरकार ने इन पांच वर्षों में पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य करते हुए प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समान विकास पर बल दिया है और दिन-रात प्रदेश की जनता की सेवा की है।
मुख्यमंत्री ने करनाल जिले को 109 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पांच वर्षों में इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1300 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। इनमें इन्द्री में हर्बल पार्क, पश्चिमी यमुना नहर पर पुलों का निर्माण, सीएचसी को 50 बैड का अस्पताल बनाना, अन्तर्राष्टï्रीय स्वीमिंग पुल का निर्माण, इन्द्रगढ़ में खेल स्टेडियम, कुजंपुरा को ब्लॉक का दर्जा देना, चौरपुरा में आईटीआई का निर्माण, इन्द्री में रैस्ट हाउस का निर्माण, इन्द्री से लाडवा रोड को फोरलेन बनाने जैसे अनेकों कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश की हर पंचायत को करोड़ों रुपये की धनराशि विकास कार्यों के लिए दी गई है। पंचायत जनप्रतिनिधि पूछते हैं कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास इतना पैसा कहां से आया है तो उनको बताया जाता है कि यह सारा पैसा जनता का है और जनता के विकास के लिए ही पंचायतों को दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ अपने परिवार, भाई-भतीजे व अपने चेहते लोगों के घर भरने का काम किया है। लेकिन हमारा परिवार तो प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता है। पिछली सरकारों में फैले भाई-भतीजावाद को समाप्त कर वर्तमान सरकार ने प्रदेश में मैरिट और योग्यता के आधार पर नौकरियां देकर इस क्षेत्र में फैले भ्रष्टïाचार को समाप्त किया है। शिक्षकों की तबादला नीति में बदलाव किया गया है।

More videos

See All