भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेल मंत्री अरविंद पांडे को किया सम्मानित

बीसीसीआइ से उत्तराखंड को पूर्ण मान्यता दिलाने में अहम योगदान देने के लिए भाजपा व ऋषिकेश से आए क्रिकेट प्रेमियों ने खेल मंत्री अरविंद पांडे को सम्मानित किया। खेल मंत्री ने भी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधानसभा के बाहर आतिशबाजी की गई।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला मंडल के कार्यकर्ता व क्रिकेट प्रेमी खेल मंत्री अरविंद पांडे का सम्मान करने के लिए बड़ी संख्या में विधानसभा के बाहर एकत्र हुए। जहां उन्होंने बैंड-बाजे के साथ खेल मंत्री जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रदेश को बीसीसीआइ से मान्यता दिलाने के लिए उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद अदा किया। खेल मंत्री अरविंद पांडे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 19 सालों में जो राज्य का नुकसान हुआ है, अब उसकी भरपाई का समय आ गया है। अगर प्रदेश को 19 साल पहले मान्यता मिल जाती तो आज भारतीय टीम में आधे खिलाड़ी उत्तराखंड से होते।

More videos

See All