आज हुड्डा की अलग हो सकती है कांग्रेस से राह, पार्टी में हड़कंप, रैली स्‍थल पर कांग्रेस का झंडा नहीं

 लंबे समय से कांग्रेस आलाकमान से प्रदेश पार्टी में नेतृत्‍व परिवर्तन की मांग करने वाले  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने गढ़ में आज महा परिवर्तन रैली करेंगे। रैली की स्‍थल पर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसके लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। रैली स्‍थल पर कहीं भी कांग्रेस का झंडा नहीं लगे होने से कयासबाजी तेज हो गई है। समझा जा रहा है कि हुड्डा कांग्रेस से अलग राह अपनाने का ऐलान कर सकते हैं। चर्चा है कि उनकी बीती रात कांग्रेस की राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई।
यहां रैली स्‍थल पर विशाल पड़ाल बनाया गया है और इसे तिरंगे से रंगा गया है, लेकिन कहीं भी कांग्रेस के झंडे या निशान नहीं लगे हैं। इसे हुड्डा के कांग्रेस से अलग राह पकड़ने का संकेत माना जा रहा है। रैलर स्‍थल पर गहमागहमी शुरू हो गई है। बड़ा सवाल यह है कि क्‍या हुड्डा अलग राह चुनेंगे और अपनी अलग पार्टी बनाएंगे। 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुबह दिल्‍ली से रोहतक स्थित आवास पर पहुंचे। उनके पूर्व सांसद बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी घर पर मौजूद हैं। प्रदेश के हुड्डा के करीबी प्रमुख नेता आवास पर पहुंच रहे हैं। थोड़ी देर में वे मेला ग्राउंड स्थित रैली स्थल पर पहुंचेंगे। बताया जाता है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की शनिवार देर रात कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। हुड्डा के करीबी सूत्रों के अनुसार, उनकी सोनिया गांधी से करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद रविवार कोे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के तेवर पहले से कुछ ढीले दिखाई दिए हैं। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि वह नई पार्टी की घोषणा करने का इरादा कुछ समय के लिए डाल सकते हैं । रैली स्थल पर लोगों का पहुंचना शुरू हो चुका है।

More videos

See All