अनुच्छेद 370 पर फैसले के बाद BJP के सदस्यता अभियान में आई तेजी, 50 हजार ने थामा दामन

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भाजपा के साथ सदस्य के तौर पर जुड़ने की होड़ मची है। चंडीगढ़ भाजपा ने इस बार 72 हजार से एक लाख लोगों को सदस्य बनाने का टारगेट लिया था। स्थानीय स्तर पर भाजपा अपना टारगेट पूरा कर चुकी है। स्थिति यह है कि टारगेट से ज्यादा चंडीगढ़ भाजपा के अब तक एक लाख 22 हजार से सदस्य बन चुके हैं। पार्टी के अनुसार मंगलवार तक 50 हजार 200 नए सदस्य बनाए गए हैं। 

जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सदस्यता अभियान में तेजी आई है। भाजपा हाईकमान ने सदस्यता अभियान अब 20 अगस्त तक बढ़ा दिया है। जबकि पहले 11 अगस्त को समाप्त करने का निर्णय लिया गया था लेकिन जम्मू कश्मीर से 370 अनुच्छेद हटाने का पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। पार्टी ने साल 2015 में हुई सदस्यता से 20 प्रतिशत बढ़ाने का टारगेट लिया था। लेकिन रिस्पांस अच्छा मिलने पर अब यह संभावना जताई जा रही है कि चंडीगढ़ भाजपा के 20 अगस्त तक एक लाख 40 हजार से ज्यादा सदस्य बन जाएंगे। साल 2015 में हुई सदस्यता को भी जोड़ा जा रहा है। पार्टी के अनुसार जिन्होंने साल 2015 में सदस्यता ली है वह फिर से सदस्य नहीं बन सकते हैं। छह जुलाई से राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता चल रही है। 
 

More videos

See All