भाजपा उत्तराखंड प्रदेश चुनाव अधिकारी व सह अधिकारी नियुक्त, चुनाव प्रक्रिया सितम्बर में होगी शुरू

भाजपा संगठनात्मक चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उत्तराखंड में पूर्वमंत्री व विधायक बलवंत सिंह भौरियल को चुनाव अधिकारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता व चमोली प्रभारी अतर सिंह तोमर सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा देवेंद्र भसीन ने बताया कि आज भाजपा केंद्रीय कार्यालय में प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों की बैठक में उत्तराखंड के चुनाव अधिकारी भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनाव को लेकर इस समय सदस्यता अभियान चल रहा है, जो 20 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सक्रिय सदस्यता सत्यापन कार्य होगा। इसके बाद सितम्बर में चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। इस क्रम में बूथ, मंडल, जिला व प्रदेश स्तर के चुनाव होंगे। प्रदेश में यह प्रक्रिया नवम्बर में पूरी हो जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव प्रक्रिया होगी।

More videos

See All