अर्जुन मुंडा को छह जिलों के जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति का अध्यक्ष बनाया गया

ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को झारखंड के छह जिलों के जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (District Development coordination and Monitoring committee) का चेयरपर्सन बनाया गया है.
अर्जुन मुंडा को रांची, खूंटी, सिमडेगा , गुमला, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिले का चेयरपर्सन बनाया गया है. अर्जुन मुंडा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और नरेंद्र मोदी सरकार-2 में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है. 

More videos

See All