लोसुपा लड़ेगी सभी विधानसभा सीटें

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि पार्टी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिना किसी से गठबंधन किये सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोसुपा का गठबंधन प्रदेश की जनता के साथ है और प्रदेश की जनता जानती है कि कौन उन्हें भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिला सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले लोगों से झूठे वायदे करके अपनी सरकार बनाती रही और जनता के लिए उसने कभी कुछ नहीं किया। वहीं, हाल अब भाजपा का हो चुका है। मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करते हैं पर प्रदेश का कितना विकास हुआ और भ्रष्टाचार कितना कम हुआ है। इसका पता भाजपा को विधानसभा चुनाव में लग जाएगा। राजकुमार सैनी सोमवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

More videos

See All