किसानों को परेशान कर रही सरकार : दिग्विजय चौटाला

आज हरियाणा के किसानों को प्रीमियम और कागजों के नाम पर परेशान किया जा रहा है। खाद के दाम बढ़ाकर उसकी मात्रा कम कर किसानों को और अधिक मार देने का काम किया है, जिसके कारण किसान आज बदहाली के कगार पर हैं। यह बात जजपा नेता व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जनसंपर्क अभियान के तहत हलका बवानीखेड़ा के गांव नाथूवास, चांग, बड़ेसरा, जाटू लोहारी, बोहल, अलखपुरा व भैणी आदि में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौकरियां देने के नाम पर युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। आज 18 हजार में से 6-7 हजार युवाओं ने नौकरियों को छोड़ कर सरकार के मुंह पर तमाचा मारने का काम किया है। उन्होंने चौटाला गांव का उदाहरण देते हुऐ कहा कि वहां के सरकारी स्कूलों में पीएचडी लड़क़ी चपड़ासी की नौकरी कर रही है, जिसके कारण आज पढ़ा-लिखा युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लूटखसोट, मारपीट, हत्याएं, डकैती, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं रोज बढ़ती जा रही हैं। इस मौके पर जिला प्रधान विजय गौठड़ा, हलका प्रधान जगदीश धनाना, ईश्वर मान, प्रेम धनान, जशवीर जमालपुर समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

More videos

See All