कांग्रेस नेताओं ने किया अनुच्छेद 370 हटाने का स्वागत, अध्यक्ष कुछ कहने को तैयार नहीं

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का कांग्रेस के कई नेताओं ने स्वागत किया है।लेकिन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर इस मामले में पार्टी की तरफ से और व्यक्तिगत तौर पर कुछ कहने के लिए तैयार नहीं हुए।
कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र् सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अनुच्छेद 370 हटाने का खुला समर्थन किया है। कांग्रेस के कई नेता अंदरूनी तौर पर इस मामले का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन पार्टी की तरफ से कोई आदेश न आने के कारण वे कुछ कहने के लिए तैयार नहीं हुए। कांग्रेस के पूर्व संसदीय सचिव नीरज भारती ने भी सोशल मीडिया पर यह निर्णय सराहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह के आइटी सेल के प्रमुख रहे गोकुल बुटेल ने भी इस निर्णय को देशहित में बताया है। 
जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन करता हूं। लेकिन जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा अवश्य मिलना चाहिए था। इतने बड़े राज्य को दिल्ली से चलाना मुश्किल है। जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देना सही नहीं है। वहां विधानसभा का होना भी गलत है।

More videos

See All