हरियाणा कांग्रेस का यह विधायक आज देगा इस्तीफा, यह है बड़ी नाराजगी

हरियाणा कांग्रेस के राई से विधायक आज जयतीर्थ दहिया आज पार्टी से इस्तीफा देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर से नाराज हैं और इसी वजह से अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं। जयतीर्थ दहिया कांग्रेस के राई से विधायक हैं और वो 2014 के विधानसभा चुनाव में महज तीन वोटों से जीते थे उन्होने इनेलो के उम्मीदवार को हराया था। वहीं माना जा रहा है कि कांग्रेस की आपसी गुटबाजी से परेशान होकर भी जयतीर्थ दहिया यह कदम उठा रहे हैं। जयतीर्थ दहिया हुड्डा खेमे के नेता हैं।

More videos

See All