राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा- पाकिस्तान वाली आजादी चाहिए तो वहीं चले जाओ, वह क्या आपको संभालेगा

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को कहा कि हिंदुस्तान को तोड़कर कोई आजादी नहीं मिलेगी। पाकिस्तान वाली आजादी चाहिए तो पार चले जाओ। पाकिस्तान अपना घर नहीं संभाल पा रहा है, वह आपको क्या संभालेगा, यही यहां लोगों को समझाना है, बच्चों को समझाना है। यहां विकास करना है। यह मसला बंदूक से नहीं बातचीत से हल होगा, शिक्षा के प्रसार से हल होगा।
यह समस्या 13 से 26 साल के नौजवानों की है, जिसे दिल्ली में सत्तासीन रह चुकी पहले की सरकारों और यहां के सियासतदानों ने पैदा किया है। कश्मीर में जल्द एक नया नेतृत्व पैदा होगा, जो जानता है कि समस्या क्या है और इसका हल क्या है। कश्मीरियों को नेता या सरकार नहीं, विकास चाहिए।

More videos

See All