राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने विधानसभा में किया जय श्रीराम का घोष

 करीब सात माह पूर्व राज्य की सत्ता हासिल करने के बाद से ही सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे पर चल रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राज्य विधानसभा में जय श्रीराम का घोष किया। वित्त एवं विनियोग विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए गहलोत ने भाजपा विधायकों की तरफ इशारा करते हुए जय श्रीराम-जय श्रीराम का दो बार घोष किया। उन्होंने कहा कि मैं उन पर कब्जा नहीं कर रहा हूं।
गहलोत ने कहा कि जय श्रीराम बोलने से सब खुश हुए, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि भाजपा वाले जय श्रीराम के नारे और नाम पर कब्जा कर लेते हैं। जय श्रीराम का नाम मर्यादा पुरुषोतम का नाम है। अगर उनके नाम को भी इस रूप में लें कि लोगों में अशांति, गुस्सा पैदा हो तो यह अच्छी बात नहीं है। कोई अल्लाह हो अकबर बोल जाए और कोई एतराज करे, कोई कहे कि जबरदस्ती बोलना पड़ेगा तो यह गलत है। उन्होंने कहा कि अगर जय श्रीराम बोलने को लेकर हम यह माहौल पैदा करेंगे तो यह देश कहां जाएगा।
भाजपा विधायकों की तरफ इशारा करते हुए सीएम ने कहा कि आप लोग महात्मा गांधी, सरदार पटेल और डॉ. भीमराव आंबेडकर पर भी कब्जा कर रहे हो। सीएम ने प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि इंद्रदेव की बड़ी कृपा हुई है, नहीं तो भाजपा के लोग कहते थे कि अशोक गहलोत और अकाल एक साथ आते हैं।

More videos

See All