धर्मशाला उपचुनाव: प्रदेश कांग्रेस ने सुधीर शर्मा के नाम पर भरी हामी

प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के नाम पर हामी भर दी है और अब हाइकमान की मुहर का इंतजार है। यह बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने रविवार को धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं।
बकौल राठौर, पार्टी की ब्लॉक, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव के लिए प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी। शिमला में पार्टी के पर्यवेक्षकों के साथ 30 जुलाई को बैठक होगी और इसके बाद ही पर्यवेक्षक फील्ड में उतारे जाएंगे। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद संगठनात्मक मजबूती के लिए पार्टी कार्य कर रही है। इसके लिए पार्टी के पूर्व नेताओं पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी सहित अन्य की जयंती पर राज्य और जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

More videos

See All