नीरज शेखर ने कहा- आंख बंद कर विरोध करने वाले स्वीकार करें, पीएम मोदी के ही हाथ में देश सुरक्षित

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भाजपा में शामिल होने के बाद शनिवार को पहली बार लखनऊ में थे। लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह साथ में महामंत्री भूपेंद्र यादव ने नीरज शेखर का स्वागत किया। नीरज शेखर ने इस मौके पर कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताता हूं। मुझे भाजपा में लाने में भूपेंद्र यादव और पीयूष गोयल का बड़ा हाथ रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 में अपार जनसमर्थन के बाद पीएम मोदी को किसी की आवश्यकता नही थी। इसके बाद भी उनका लोगों को भाजपा से जोडऩे का अभियान जारी है। मैं इससे प्रभावित हुआ। नीरज शेखर ने कहा कि पीएम मोदी ने एक भोज कार्यक्रम में मुझसे पूछा कि नीरज अब क्या कर रहे हो। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि तुम मेरे साथ काम करो। भाजपा में शामिल होना मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है। शेखर ने कहा कि आंख बंद पर धानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने वालों को स्वीकार करना चाहिए कि मोदी के हाथ मे देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बहुत सम्मान दिया है। मैं प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाता हूं कि पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा। मेरे सभी साथियों ने भाजपा में निष्ठा जताई है। नीरज शेखर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जैसे भी जहाँ भी चाहेंगे मैं वहीं काम करूंगा। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि नीरज शेखर तो एक परिवारवादी और जातिवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए है। उनका पार्टी में पूरा सम्मान होगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर का भाजपा के प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक स्वतंत्र देव सिंह ने नीरज शेखर को भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। नीरज शेखर को सदस्यता अभियान की बुकलेट भेंट की।

More videos

See All