राजनीतिक द्वेषता के चलते कांग्रेस सरकार ने दीनदयाल स्मारक धानक्या को किया बंद - कर्नल राज्यवर्धन

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन ने भाजपा सरकार द्वारा धानक्या में बनाए गये दीनदयाल स्मारक को प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किये जाने पर कडा रोष जताया है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वेषता के चलते धानक्या में दीनदयाल स्मारक को बंद किया है।

उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्मक मानववाद जैसा विचार दुनिया के सामने रखा, उनके राजनीतिक मूल्यों, आदर्शों और सिद्वांतो से आज का युवा प्रेरणा लेता है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के बारे में जानने और उनके स्मारक को देखने के लिए काफी संख्या में जनता आती थी। ऐसे महान व्यक्ति की स्मृति में बने स्मारक को बंद करना समाज व देश के लिए हितकारी नहीं है।कर्नल राज्यवर्धन ने कहा प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने बजट का रोना रोकर इस स्मारक पर ताला लगा दिया जो कि अनुचित है क्योंकि पूर्व की भाजपा सरकार ने इस स्मारक पर होने वाला पूरा खर्च वहन किया और इस स्मारक की देखरेख की जिम्मेदारी कला एवं संस्कृति विभाग को सौंपी थी। स्मारक में एक दर्जन कर्मचारी भी लगाए गये थे। गहलोत सरकार ने मार्च माह में इन कर्मचारियों को हटाकर स्मारक पर ताले लगवा दिए जिससे जनता के लिए बनाया गया स्मारक दुर्दशा का शिकार हो रहा है। 

More videos

See All