झारखंड में खुलेंगी आदिवासी और संस्कृत यूनिवर्सिटी, केंद्र ने दी मंजूरी

झारखंड में आदिवासी विश्वविद्यालय और संस्कृत विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मिले।
सीएम ने बताया कि झारखंड में आदिवासी यूनिवर्सिटी खोलने की मांग कई साल से की जा रही है। ऐसे में केंद्र मध्यप्रदेश के अमरकंटक में संचालित आदिवासी विवि की शाखा झारखंड में शुरू करने की अनुमति दे। इस पर निशंक में दोनों ही विवि खोलने की स्वीकृति दी। बाद में रघुवर दास केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ भी बैठक की। 
इन 5 मुद्दों पर सहमति 
  • 1.पांच न्यू मॉडल डिग्री कॉलेज खोलने को केंद्र से मांगे पैसे। 
  • 2. दुमका में कॉमर्शियल पायलट प्रशिक्षण के एनअोसी पर मंजूरी। 
  • 3. देश की 9 नदियों में दामोदर व स्वर्णरेखा भी शामिल, कैचमेंट एरिया बढ़ेगा। 
  • 4. गुमला और हजारीबाग में बाईपास रोड का काम जल्द पूरा किया जाएगा। 
  • 5. एचईसी के झुग्गीवासियाें के लिए 107 एकड़ में बनेंगे घर।

More videos

See All