असम और मिजोरम में बाढ़ से बिगड़े हालात, इधर दिल्ली को अब भी बारिश का इंतजार

असम और अरुणाचल प्रदेश के उपरी जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां उफान पर हैं। इस कारण प्रदेश के 17 जिलों में बाढ़ से 4.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी सेना और एनडीआरएफ की टीमें पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी हैं।असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ से 17 जिलों के 4,23,386 लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जबकि 16730.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। उधर मिजोरम में भी बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई है।

असम और मिजोरम सरकार की आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। ईटानगर में लगातार हो रही बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इधर दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। यह इंतजार इस सप्ताह खत्म नहीं होगा। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन ही हल्की बारिश की संभावना जताई है। अब तक 77 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 

हालांकि गुरुवार को बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पांच जुलाई को मानसून ने दस्तक दे दी थी, बावजूद इसके, अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। 

More videos

See All