CM रघुवर दास आज दिल्ली में, पांच केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे

झारखंड के सर्वांगीण विकास को लेकर केंद्र से पर्याप्‍त इमदाद की आस लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास नई दिल्‍ली में हैं। गुरुवार को वे नई दिल्ली में सुबह से देर शाम तक पांच केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे और उनसे विभागवार आधिकारिक चर्चा होगी। इन विभागों से जुड़े विकास के मसलों पर भी यहां बात होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री दिल्ली में  आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ झारखंड से जुड़े मसलों पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री नई दिल्ली के शास्त्री भवन में आज 9:30 बजे सुबह केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मिलेंगे। शास्त्री भवन में ही 10:30 बजे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भी सीएम की मुलाकात होगी। 
मुख्यमंत्री निर्माण भवन में 3:00 बजे अपराह्न केंद्रीय नागरिक उड्डयन और आवास तथा नगरीय मामले के मंत्री हरदीप पुरी के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 4 बजे पुनः शास्त्री भवन में केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलेंगे। सीएम शाम 5 बजे केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मिलेंगे।
 

More videos

See All