मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में किया बजट पेश

 राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपना पहला बजट बुधवार को विधानसभा में पेश किया। बजट पेश करते हुए गहलोत ने कहा कि हम महात्मा गांधी के सिद्धांतों को अपना कर हमारी सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री गहलोत के बजट पेेश करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज राजस्थान विधानसभा में बजट में घोषणा करते हुए कहा कि किसानों की अनुपयोगी जमीन पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे। 1 लाख नए कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे। 100000 कृषि कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था जिन्हें पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बिजली देने के लिए कृषि कनेक्शनों के लक्ष्य को साधने के लिए 5200 करोड़ की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कृषि कनेक्शन के फीडर के लिए 5,200 ख़रीद, 500 करोड़ रुपए नए ट्रान्सफर के लिए प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। नाथद्वारा में बिजली लाइनें भूमिगत की जाएगी। जल संसाधन के लिए 4675 करोड़ का प्रावधान किया गया। सैम एरिया के लिए 207 करोड़ का प्रवधान, 22,831 हेक्टेयर क्षेत्र को कृषि के लिए उपयोगी बनाया जाएगा।

More videos

See All