भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला कोतवाली में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने भाजपा नेता पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। 
सोमवार को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल और यूथ कांग्रेस के डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रभारी कोतवाल मनमोहन सिंह नेगी को तहरीर दी। युवा नेता राहुल सैनी ने कहा कि हाल ही में भाजपा के नेता स्वामी सुब्रमण्यम ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की है। जिसका कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से जोर विरोध करती है। भाजपा को सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही सुब्रमण्यम स्वामी को अपने दिए हुए बयान पर माफी मांगनी चाहिए। 
कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरे देश में इस तरह से प्रदर्शन कर अपना आक्रोश दर्ज करा रहे हैं। 

More videos

See All