कर्नाटक पर लोकसभा में हंगामा: राजनाथ बोले, राहुल के बाद ही इस्तीफों का दौर

लोकसभा में कर्नाटक में उपजे राजनीतिक संकट पर हंगामा हो गया। कांग्रेस ने भाजपा पर कर्नाटक सरकार गिराने का आरोप लगाया। कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिराने का मुद्दा उठाने से माहौल गरमा गया। चौधरी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये हमारे विधायकों को चार्टेड प्लेन से लेकर गए, उन्होंने कहा कि सरकार तोड़ने के लिए दल-बदलू के प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए केंद्र सरकार साजिश रच रही है। 

इसका जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कर्नाटक से हमारी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है और प्रलोभन देकर आजतक हमने दल-बदल कराने की कोशिश नहीं की है। संसदीय लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।

More videos

See All