जदयू प्रवक्ताओं की टीम का पुनर्गठन

जदयू ने पार्टी की प्रदेश इकाई को धार देने के लिए प्रवक्ताओं की टीम को पुनर्गठित कर दिया है। अब पार्टी में प्रदेश स्तर पर पांच प्रवक्ता रहेंगे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा आदेश के अनुसार संजय सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, अंजुम आरा, निखिल मंडल और अरविंद निषाद ही प्रवक्ता रह गए हैं। इसी के साथ डॉ. सुनील कुमार सिंह और डॉ. सुहेली मेहता को संगठन की गतिविधियों में शामिल करने के लिए प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रगति मेहता भी अब प्रदेश महासचिव ही रह गए हैं जबकि श्वेता विश्वास के पास पंचायती राज सेल की जिम्मेदारी रहेगी। 

More videos

See All