सपना चौधरी अब करेंगी नेतागिरी, शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में हुईं शामिल

Sapna Choudhary join BJP: हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। रविवार को दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। 
सपना चौधरी के अलावा दिल्ली में डीसीपी रहे एलएन राव भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की।
माना जा रहा है कि दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सपना चौधरी का भाजपा में शामिल होने से पार्टी को चुनावी फायदा मिल सकता है। विधानसभा चुनाव के दौरान सपना इन दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार भी कर सकती हैं। दिल्ली और हरियाणा में सपना चौधरी के लाखों फैंस हैं

इससे पहले सपना चौधरी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट भी मांगा था। वह दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के रोड शो में भी नजर आयी थीं। इसके बाद से अटकलें लगने लगी थी कि सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो सकती हैं
सपना चौधरी कई बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ भी नजर आयीं थीं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि भाजपा के लिए मैं पूरे भारत में प्रचार करने से पीछे नहीं हटूंगी। भाजपा उनके लिए परिवार और राष्ट्र की तरह है। जहां उन्हें स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने और जनता तक पहुंचने का अवसर मिलता है। आने वाले दिनों में इस परिवार में उनकी क्या भूमिका रहेगी यह पार्टी तय करेगी। उन्होंने कहा था कि कलाकार या राजनेता की किस्मत का सितारा जनता के प्यार से ही बुलंद रहता है। इस चुनाव में लोगों के बीच जाने का अवसर मिला और बहुत कुछ सीखने को मिला।

More videos

See All