पूर्व CM ने साधा भूपेश सरकार पर निशाना, बोले गंगा जल और गीता हाथ में लेकर खाई थी कसम, अब स्वयं बेेच रहे शराब

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेसी गंगा जल व गीता लेकर शराब बंद करने की कसमें खाई थीं, लेकिन सरकार बनने के बाद स्वंय शराब बेच रही है और कोचियों का बोलबाला है। डॉ. रमन ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश की जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि किसान खाद-बीज के लिए भटक रहे हैं और बिजली कटौती से प्रदेश की जनता परेशान है। कर्जमाफी का भी डिफाल्टर किसानों को लाभ नहीं मिला है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शनिवार को राजनांदगांव में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने पहुंचे थे। भाजपा द्वारा स्वर्गीय गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह कहा कि भाजपा में 11 करोड़ सदस्य है और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी को और मजबूत करने व नए सदस्य जोडऩे 6 जुलाई से 11 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा कि नए सदस्य बनाने लोगों से उनके मोबाइल नंबर पर मिस्ट कॉल कर और वाट्सअप से संपर्क किया जाएगा। यह अभियान पूरे देश भर में चलेगा।

More videos

See All