मंत्री विज के विवादित बोलः राहुल गांधी ने इस्तीफा दिया तो एक कुत्ता भी नहीं भौंका

अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। विज ने राहुल गांधी और के इस्तीफे पर बयान देते हुए कहा कि ये तो उनका फैमिली ड्रामा है। राजीव गांधी ने कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। लेकिन उनके पुत्र राहुल गांधी ने इस्तीफा दिया तो एक कुत्ता भी नहीं भौंका।  
बता दें कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अकसर इस तरह के विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में राहुल गांधी के सिर पर लेजर लाइट जैसी रोशनी पड़ने पर हुए विवाद के बीच भी विज ने टिप्पणी की थी। विज ने कहा था कि जो आदमी कैमरे की फ्लैश से डर गया वो देश की रक्षा क्या करेगा। एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं, जो पाकिस्तान और चीन की सीमा पर जाकर दीवाली मनाते हैं। दूसरी तरफ ऐसा आदमी है, जो फ्लैश से घबरा जाता है। उसे तो मां के आंचल में छिप जाना चाहिए।

More videos

See All