कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई इलेक्शन प्लॉनिंग एंड मैनेजमेंट कमेटी

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने इलेक्शन प्लॉनिंग एंड मैनेजमेंट कमेटी गठित की है। इस कमेटी का काम चुनाव तक होगा। इसके अंतर्गत सब कमेटियां बनाई जाएंगी, जो मीडिया, मैनिफेस्टो आदि का काम देखेंगी। कमेटी का संयोजक सुदेश अग्रवाल को बनाया गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रेसवार्ता करके दी। 
अशोक तंवर ने बताया कि इस कमेटी की बैठक 8 जुलाई को दिल्ली में होगी। कमेटी में सदस्य बनने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, कुलदीप बिश्नोई और कैप्टन अजय यादव को न्यौता भेजा गया है। वे खुद या अपना कोई नुमाइंदा इसके लिए भेज सकते हैं। कांग्रेस की लोकसभा में हुई करारी हार पर बोलते हुए अशोक तंवर ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी सबकी बनती है। इस संबंध में उनकी बात पार्टी आलाकमान से हो चुकी है। 
मोदी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए तंवर ने कहा एनडीए 2 का आज पहला बजट आया है। यह बजट पूरी तरह से निराश करने वाला और दिशाहीन है। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और भाजपा ने जो चुनावी वादे किए थे उस दिशा में कोई भी ठोस कदम नही उठाया गया है। पहला बजट जो आया है उसके शुभ संकेत नही है। इस बजट में सिर्फ पुरानी बातों को दोहराया गया है। सरकार ने 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का दावा किया था। 5 साल में 100 लाख करोड़ खर्च करने की बात बजट में कही गई है लेकिन ये पैसे कहाँ से आएंगे इसकी जानकारी नही दी गई है। 

More videos

See All