मोदी सरकार के नेृतत्व में भारत तेजी से विकास करने वाला राष्ट्र बना: राम बिलास शर्मा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोबारा देश की बागडोर संभालने पर राजनीति में स्थिरता आई है और अंतर्राष्टय स्तर पर हिंदुस्तान की साख बढ़ी है। मोदी के नेृतत्व में भारत तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होने वाला राष्ट बन गया है। यह बात हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने लंदन की ब्रिटिश पार्लियामैंट के ‘हाऊस ऑफ लॉर्डस’ में कान्फ्रेंस के दौरान कही। ‘क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन’ द्वारा आयोजित इस कान्फ्रेंस में यू.के के कई सांसदों के अलावा भारत और लंदन की यूनिवर्सिटियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। 

शर्मा ने लंदन के प्रतिनिधियों से हरियाणा राज्य में शैक्षणिक संस्थान खोलने का निमंत्रण देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से उनको पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा के सूरजकुंड में फरवरी 2020 में आयोजित किए जाने वाले अंतर्राष्टï्रीय हस्तशिल्प मेले में भागीदारी करने व अवलोकन करने का भी न्यौता दिया ताकि वे भारत की विकास यात्रा के दर्शन कर सकें। 

More videos

See All