Mumbai Rains Live Updates: भारी बारिश से अबतक 35 की मौत, अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी

कभी न रुकने वाली देश की आर्थिक राजधानी भारी बारिश के कारण बेहस हो गई है। मुंबई के कई हिस्सों में जल जमाव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। 2005 के बाद पहली बार मुंबई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हुई। आज भी कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर 12.35 बजे हाई टाइड के दौरान 4 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरे उठने की संभावना जताई गई है। सेंट्रल रेलवे ने डोंबिवली और ठाणे से यात्रियों को ले जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है। 
भारी बारिश से प्रभावीत लोगों को निकालने के लिए नौसेना ने मोर्चा संभाला हुआ है। अकेले मुंबई में बारिश की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पूरे महाराष्ट्र में कुल 35 लोग भारी बारिश का शिकार बन चुके हैं। लगातार हो रही वर्षा के कारण रेल, हवाई सेवा एवं सड़क परिवहन पर पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। कई ट्रेनों और उड़ानों को रद कर दिया गया।
 
 

More videos

See All