प्रदेश में भाजपा की लहर, 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे: कै. अभिमन्यु

वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने रविवार को गांव उगालन में कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब हरियाणा में भी पार्टी की लहर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा इस बार 75 से अधिक सीटें हासिल कर प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी मौजूद रहे। इस दौरान जजपा नेता सुशील उगालन पार्टी में शामिल हो गए।
वित्तमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के अच्छे नेताओं का भाजपा में आने का क्रम जारी है, जिससे प्रदेश के हर हलके में भाजपा दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है। कैप्टन अभिमन्यु के अनुसार अब विपक्षी भी यह मानने लगे हैं कि भाजपा अन्य दलों की तरह वंशवादी विचारधारा की पार्टी नहीं है और यहां पार्टी के हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी को पर्याप्त मान-सम्मान मिलता है। वहीं बराला ने कहा कि वे जब भी नारनौंद हलके में आते हैं तो यहां की तस्वीर बदली हुई दिखाई देती है और इसके पीछे वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की अहम भूमिका है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, युवा भाजपा नेता अजय सिंधु, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, प्रो. मंदीप मलिक, सीमा गैबीपुर व अन्य मौजूद रहे।

More videos

See All