केशनी आनंद अरोड़ा बनीं हरियाणा की नई मुख्य सचिव, दो बहनें भी संभाल चुकी हैं कमान

हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी सेवानिवृत्त हो गए हैं। वो पिछले साढ़े चार साल मुख्य सचिव की कमान संभाले थे। हरियाणा की नई मुख्य सचिव आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा बन गई हैं। 1983 बैच की आईएएस अधिकारी अरोड़ा को हरियाणा का 33वां मुख्य सचिव (सीएस) बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपना पदभार भी संभाल लिया है।वर्तमान मुख्य सचिव डीएस ढेसी 30 जून 2019 यानि आज सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह 31 दिसंबर 2014 को हरियाणा के 32वें मुख्य सचिव बने थे। उन्हें सेवा विस्तार मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
ढेसी की गिनती मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबियों में होती है। नई मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा अभी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं। ढेसी के बाद वह सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। इसलिए वरिष्ठता अनुसार केशनी ही मुख्य सचिव पद की प्रमुख दावेदार थीं।

More videos

See All