भाजपा का सदस्यता अभियान शनिवार से, 2.5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

 देशभर में छह जुलाई से भाजपा का एक महीने लंबा सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है और इस दौरान पश्चिम बंगाल में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कम से कम दो लाख नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. 
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विश्वप्रिय रायचौधरी ने बताया कि शनिवार को प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय से एक माह लंबा सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की जायेगी. यह अभियान 10 अगस्त तक चलेगा. उत्तर बंगाल के भाजपा प्रमुख रथिन बोस को पश्चिम बंगाल में सदस्यता अभियान का संयोजक तथा प्रदेश भाजपा के मंत्री तुषार कांति घोष को उनका सहायक बनाया गया है. दो वर्ष पहले प्रदश भाजपा के सदस्यों की संख्या 42 लाख थी.

More videos

See All