विधायक की पहल पर गर्भवती को मिला ब्लड

 प्रखंड के चेटुआग गांव निवासी कमल गंझू की गर्भवती शांति देवी ब्लड के अभाव में जिंदगी मौत से रिम्स रांची में जूझ रही थी। इससे पूर्व लातेहार सदर अस्पताल में ब्लड व्यवस्था होने के बाद भी ब्लड बिना चढाएं रात में रिम्स रेफर किया गया था। इनका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। पति कमल गंझू ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शांति देवी के लिए ब्लड की व्यवस्था तत्काल कराने की मांग उपायुक्त राजीव कुमार, विधायक प्रकाश राम, सीएस डॉ. एसपी शर्मा व रेडक्रॉस सोसाइटी से अनुरोध किया। सूचना मिलते ही विधायक प्रकाश राम ने कामता के अपने पार्टी नेता बाबर खान से बात की। अपने सहयोगी आशीष सिन्हा से बात कर सुरेन्द्र कुमार से एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था करा दी है। 

More videos

See All