दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिलनेे से सनसनी फैल गई। सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें एक अनजान शख्स की तरफ से एक मैसेज आया। इसमें उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस को शिकायत की गई। शिकायत करने के बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाशी कर रही है।

More videos

See All